आज देशभर में मकर सक्रांति का त्यौहार बनाया गया और पतंगबाजी की गई। मना करने के बावजूद भी लोगों ने चायनीज मांझे का इस्तेमाल किया। उदयपुर के खेरवाड़ा में मकर सक्रांति पर चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की जान चली गई। यहां भाग्योदय होटल के पास हाइवे पर बाइक से जा रहे युवक की मांझे से गर्दन गट गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि, बाइक पर साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया।
खेरवाड़ा थाना अधिकारी पुलिस ने बताया कि लक्ष्य सुथार अपने मित्र प्रवीण के साथ भाग्योदय होटल के नजदीक से जा रहा था। इसी दौरान चाइनीस मांझा लक्ष्य की गर्दन में फस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लक के साथ बाइक पर सवार प्रवीण ने मांजे को पकड़ अपनी जान बचाई। जिसमें उसके हाथ पर गंभीर चोट आई है।बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा चाइनीज मांझा पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके उदयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में चाइनीस मांझी ने आज कई लोगों की जान ले ली। ऐसे में देखना होगा प्रदेश सरकार चाइनीस मांझा के विक्रेताओं पर कब तक और कितनी कठोर कार्रवाई कर पाती है।