भरतपुर : बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो लड़कियां घायल

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे संख्या 21 पर गुरुवार दोपहर को एक दुर्घटना में एक युवक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार उसकी दो लड़कियां गंभीर घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां 35 वर्षीय युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दोनों लड़कियों को इलाज जारी है। कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुरा निवासी 35 वर्षीय महावीर सिंह अपने परिवार के साथ नदबई थाना क्षेत्र के खाटौती बुडवारी में ईंट-भट्टे पर रहकर ईंट थापने का काम करता था।
गुरुवार को वह अपनी दो पुत्रियां कुसुमा और हेमा को मोटरसाइकिल से लेकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर लुलहारा गांव के पास में रोड पर काम चल रहा था, जहां मधुकोन कंपनी की पिकअप ने बाइक सवार को रोड क्रॉस करते समय टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महावीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी दोनों बेटियां 12 वर्षीय कुसमा और 8 वर्षीय हेमा गंभीर रूप से घायल हो गई।