कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, उठाई नोट से महात्मा गांधी का फोटो हटाने की मांग

पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा हैं और मान उठाई हैं कि नोट से महात्मा गांधी की फोटो हटाई जाए। उन्होंने पत्र में लिखा 500 और 2000 के नोट पर गांधी जी का चित्र होता है। इन्हीं का उपयोग रिश्वत लेनदेन में होता है। जबकि महात्मा गांधी सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि 500 और 2000 के नोट से गांधी जी तस्वीर हटाकर सिर्फ उनके चश्मे की फोटो इस्तेमाल की जाए या अशोक चक्र की फोटो लगाई जाए। भरत सिंह ने लिखा कि गांधीजी की तस्वीर 5, 10, 20, 50, 100 और 200 के नोटों पर छापी जाए। यह नोट गरीबों के काम आते हैं।

भरत सिंह ने लिखा कि 75 साल में देश और समाज में व्यापक भ्रष्टाचार फैल गया है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राजस्थान में ACB विभाग है, जो अपना काम कर रहा है। राजस्थान में जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2020 तक 616 ट्रैप के प्रकरण दर्ज किए गए। यानी औसत 2 प्रकरण रोज ट्रैप किए गए हैं। ट्रैप करने में रिश्वत की राशि 500 और 2000 के नोट नगद उपयोग में ली जाती है। इन पर गांधीजी का चित्र होता है। इस प्रकार गांधी जी का सम्मान के स्थान पर अपमान होता है। गांधी जी की तस्वीर वाले बड़े 500 और 2000 के नोटों का दुरुपयोग शराब पार्टी, बार और अन्य पार्टियों में नाचने गाने वालों पर न्यौछावर करके भी किया जाता है।