बारां : शौच करने गई 20 साल की लड़की का अपहरण, 14 दिन तक किया दुष्कर्म

बारां जिले के अंता में एक 20 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की 9 नवंबर को शौच करने गई थी तभी युवक ने उसका अपहरण कर लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की परिवार के साथ मामा की शादी में गई थी। 9 नवंबर को वह जब शौच करने गई तभी बाइक सवार फोलू नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। फोलू लड़की उठाकर मंडाना के जंगलों में ले गया। जहां 14 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने मौका पाकर किसी तरह परिजन को फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद घर वालों ने वहां पहुंचकर उसे आजाद कराया। पुलिस ने केस दर्ज लड़की का मेडिकल कराया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि 20 साल की लड़की ने कापरेन के रहने वाले फोलू नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिस पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है।