Happy New Year 2019 : न्यूजीलैंड के इस शहर में नए साल का जश्न शुरू, जमकर हुई आतिशबाजी, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड (New Zealand) में नए साल (Happy New Year 2019) का आगाज हो चुका है। हर साल न्यूजीलैंड के इस शहर में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाता है। भारतीय समय के मुताबिक, शाम 4.30 बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में (स्थानीय समय 12 बजे) न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। वहां जमकर आतिशबाजी हुई। बता दें कि न्यूजीलैंड का समय भारत से लगभग 7.30 घंटे आगे है, इसलिए नए साल का जश्न सबसे पहले वहीं शुरू होता है।