शेरपुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शेरपुरा गांव में रिश्ते में लगने वाले चाचा ने भतीजी को फसल कटाई में सहयोग करने के लिए बुलाया। भतीजी को नशीली चाय पिलाई और दुष्कर्म किया। उसके फोटो खींचे और वीडियो बना लिया।
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चाचा दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। परेशान पीड़िता ने महाजन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महाजन एसएचओ सत्यनारायण गोदारा के मुताबिक, शेरपुरा निवासी पीड़िता ने बताया कि मलकीसर छोटा निवासी मनी गर रिश्ते में उसका चाचा लगता है।
चाचा रोज माेबाइल फोन पर उससे बात करता था। 2019 में चना फसल की कटाई के लिए चाचा ने सहयोग के लिए उसे गांव बुलाया। पति से इजाजत लेकर वह चाचा के घर चली गई। वहां पहुंचने पर चाचा मनी गर ने उसे नशीली चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी मनी गर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फोटो खींचे, वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।महिला पांच दिन वहीं रही, इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। जब वह अपने ससुराल आ गई तो पिछले साल आरोपी ने कई बार उसके ससुराल आकर ज्यादती की। तंग आकर पीड़िता ने भाई को यह बात बताई। इसके बाद मनी गर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।