फांसी की डेट टलने पर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी, कहा - तारीख पे तारीख...तारीख पे तारीख

निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को अब 22 जनवरी को नहीं बल्कि 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी होगी। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को नया डेथ जारी किया है। नया डेथ वारंट जारी होने के बाद भी निर्भया की मांग आशा देवी सिस्टम से नाराज दिखीं।

निर्भया की मां आशी देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो मुजरिम चाहते थे वह हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख। हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषी की सुनी जाती है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के एक दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी। इसके पहले गृह मंत्रालय ने गुरुवार रात को ही राष्ट्रपति के पास दया याचिका की फाइल भेजी थी और उसे खारिज करने की सिफारिश की थी।