शहर के परकोटे में चोरी की वारदातें कई बढ़ गई हैं। इसपर पुलिस ने कारवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं जिसने करीब डेढ़ दर्जन वारदातें की हैं। बदमाश देर रात को सूने मकानों व दुकानों में चोरी को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चांदी के सिक्के व रुपए बरामद किए है। जालुपूरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीर उर्फ काल्या (20) नूरानी मस्जिद के पास, जालुपूरा के रहने वाले है। पिछले कई दिनों से इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए थानाप्रभारी रामसिंह जाट के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई थी। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने समीर उर्फ काल्या को पकड़ा।पूछताछ में समीर ने बताया कि वह देर रात 3 से 5 बजे के बीच परकोटे की कॉलोनियों व बाजारों में चोरी की वारदातें करत है। इसके लिए वह ऐसी दुकानों व मकानों को निशाना बनाता है, जो कि सूने पड़े रहते है। आरोपी समीर गांजे का नशा करता है। इसे खरीदने के लिए उसे रुपयों की जरुरत होती है। इसके लिए वह चोरी और नकबजनी की वारदातें करता है।