बीते दिन मंगलवार को उदयपुर के सेना भर्ती परीक्षा में 19 अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जो फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रवेश पाने की कोशिश कर रहे थे। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस ने उनके खिलाफ कारवाई करते हुए उन्हें सेना का रिजेक्शन लेटर जारी किया है। बाहर निकाले गए अभ्यर्थियों में अधिकतर नागौर और मेड़ता जिले के रहने वाले थे।
आर्मी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि कुछ अभ्यर्थी दसवीं की फर्जी मार्कशीट के आधार पर भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसके बाद आर्मी के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में और सख्ती अपनाई। ऐसे में 19 संदिग्ध अभ्यर्थी के दस्तावेज जांचे गए। जिनकी 10वीं की मार्कशीट फर्जी मिली। जिसके बाद आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस ने 19 अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ सेना का रिजेक्शन लेटर भी जारी किया है।