झुंझुनूं की कोतवारी थाना पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं और उनसे आर्मी कैंटीन की 97 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं। तस्कर इस शराब को गुजरात ले जाकर बेचने वाले थे। दोनों आरोपियों से शराब को लेकर पूछताछ जारी हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि दो लोग कट्टे में शराब भरकर बस से गुजरात जाने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस द्वारा झुंझुनूं शहर के पीरूसिंह सर्किल पर दबिश दी। यहां दो संदिग्ध व्यक्तियों धर्मराज और किशोर प्रसाद की तलाशी ली। जिनके पास दो अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में 97 अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी मिलीं। जांच के दौरान शराब आर्मी कैंटीन की होना पाया गया। जो उत्तरप्रदेश में बनी थी।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों बस में कंडेक्टर और ड्राइवरी का काम करते हैं। इस दौरान एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। जिसने खुद को फौजी बताया। इसके बाद फोन कर यूपी बुलाया और गुजरात ले जाने के लिए शराब उपलब्ध करवाई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक उत्तरप्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हैं। आर्मी कैंटीन की शराब बाहर बिकरी के लिए कैसे आई। किसके द्वारा खरीदी और सप्लाई की गई, इसकी जांच की जा रही है।