बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख अमेरिका ने अपने नागरिकाें काे दी जल्द भारत छाेड़ने की सलाह

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकाें के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द भारत छाेड़ने की सलाह दी है। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने कहा, 'भारत में काेराेना के नए मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गई है। कई स्थानों पर कोरोना जांच का बुनियादी ढांचा बाधित हो गया है। अस्पतालों में कोरोना और गैरकोरोना मरीजों के लिए चिकित्सा सामान, ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी हो गई है। कुछ शहरों में जगह न होने के कारण अमेरिकी नागरिकों को अस्पतालों में भर्ती करने से इनकार करने की खबरें हैं।' एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से चिकित्सीय देखभाल के संसाधन सीमित हो गए हैं।

अमेरिका के सर्जन जनरल भारतवंशी डाॅ विवेक मूर्ति ने कहा है कि भारत से काेराेना से बने विकट हालात की जाे खबरें आ रही हैं, वह दिल दहलाने वाली हैं। मूर्ति ने कहा कि वे भारत में अपने परिवार के लाेगाें से राेजाना ही बात कर रहे हैं। इस समय भारत में मुश्किल हालात हैं।

आपको बता दे, गुरुवार को पूरी दुनिया में 8.92 लाख कोरोना मरीजों की पहचान हुई और 15,142 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमितों के आंकड़े की बात करें, तो सोमवार को दुनियाभर में आए केस के करीब 43% मामले सिर्फ भारत में मिले। यहां 3.86 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। भारत में सबसे ज्यादा 3,501 मौतें हुईं। मौत का यह आंकड़ा सरकारी है। श्मशान और कब्रिस्तान के हालात कहानी कुछ और ही बयां कर रहे हैं। भारत में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। बीते हफ्ते जहां हर 100 जांच पर 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। अब 21 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

भारत में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.86 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,501
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.91 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.87 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.53 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.08 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 31.64 लाख