पाली : फिल्मी स्टाइल में किया युवती का अपहरण, तीनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

खिंवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के घेनड़ी गांव से गत दिनों शादी की नीयत से युवती को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें काेर्ट के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। खिंवाड़ा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने बताया कि गत 12 जनवरी को घेनड़ी गांव से शादी की नीयत से 3 युवक कार लेकर आए और युवती को फिल्मी स्टाइल से अपहरण कर भाग गए थे।
पुलिस ने पीछा कर सोमेसर- बूसी हाईवे से युवती को दस्तयाब कर लिया था। पुलिस ने गुरुवार की शाम को मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र पुखराज चौधरी निवासी बिजोवा के साथ उसके दाेस्त रसूल काठात पुत्र शकीरुदीन काठात व कैलाश काठात पुत्र छोटू काठात निवासी नानणा (सेंदड़ा) को गिरफ्तार कर पीसी रिमांड पर लिया गया।