जयपुर : घर से हुई 20 लाख रूपए के सोने की चोरी, परिचित ही निकला चोर, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा

अक्सर देखा जाता हैं कि आपके नुकसान की वजह आपके जान पहचान वाले ही निकलते हैं और कई होते हैं जो पीठ में छुरा घोंपने का काम करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जयपुर में जहां घर में छोरी करने वाला परिचित ही निकला। गांधी नगर थाना इलाके में स्थित एक घर से करीब 20 लाख के गहने चुराने वाले और चाेरी का माल खरीदने वाले आरोपियों काे पुलिस ने बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाेरी हाेने के 72 घंटे में वारदात का खुलासा किया है। इस संबंध में परिवादी सुशील कंवर ने 4 अक्टूबर काे रिपाेर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उसके घर से करीब 20 लाख का साेना, नकदी चाेरी हाे गए।

इसी परिवार के देवेन्द्र सिंह के घर से मई में गहने चाेरी हुए थे। आरोपियों काे पकड़ने के लिए एसआई हुसैन अली, सुषमा, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार व अन्य की टीम बनाई गई थी। टीम ने घर में आने- जाने वाले लाेगाें की जानकारी हासिल की ताे एक परिचित पर शक हुआ। उसी ने दाे बार चाेरी की।

पुलिस ने बताया कि छाेटा गुढा, गाेविंदगढ निवासी भूपेन्द्र सिंह ने चाेरी की थी। इसके बाद चाेरी के माल काे सुनार काे बेचने व माल काे खुर्द बुर्द करने वाले नांगल कला निवासी प्रदीप चाैधरी व चाेरी का माल खरीदने वाले राजावास निवासी देवकीनंदन काे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चाेरी के गहने, नकदी, माेबाइल बरामद कर लिए। आराेपी भूपेन्द्र सिंह ने पूछताछ में मई में देवेन्द्र सिंह के घर पर हुई चाेरी की वारदात काे करना भी कबूल किया है।