जोधपुर : एक ही शख्स को महिला ने तीन बार ठहराया दुष्कर्म का आरोपी, हर बार अलग थाने में कराई रिपोर्ट

जोधपुर के बोरानाडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें महिला ने एक शख्स पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। हैरान करने वाला यह रहा कि महिला ने इस शख्स पर तीसरी बार दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं और तीनों बार अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पूर्व में एक केस में चालान हो रखा है, तो दूसरी में एफआर लग चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी व पीडि़ता दोनों ही शादीशुदा है। महिला ने इस युवक के खिलाफ प्रतापनगर थाने 2018 में इसी तरह का केस दर्ज करवाया था। वहीं 2020 को देवनगर थाने में दर्ज करवाया था। देवनगर थाने में एफआर लग चुकी है और प्रतापनगर केस में चालान हो रखा है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 जनवरी को उसका परिचित युवक उसे बोरानाडा स्थित एक होटल में लेकर गया जहां पर उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार डीसीपी कार्यालय से मिले परिवाद पर यह केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर अब जांच की जा रही है।