पुलिस ने शहर के बस्सी इलाके में तीन दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग है। हत्या की यह वारदात शराब की बोतल खरीदने के लिए रुपए नहीं देने पर हुई कहासुनी में हुई। इसमें व्यक्ति ने विवाद होने पर अपने साथी को लात मार दी। उसे करीब 300 फीट तक घसीटते भी ले गया और एक अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी।
यह है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज लुहार है। वह रीको एरिया बस्सी में रहता है। वहीं मजदूरी करता है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। मृतक रामावतार (42 साल) बिहार के सिवान का रहने वाला था। वह भी जयपुर बस्सी के रीको एरिया में मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को रामावतार ने आरोपियों के साथ बैठकर शराब पी थी। शराब की बोतल खरीदने के लिए रुपए नहीं दिए तब झगड़ा हुआ
बस्सी एसीपी सुरेश सांखला के मुताबिक एक बोतल खत्म होने पर सुरेश ने रामावतार से एक और बोतल खरीदने के लिए पैसे मांगे। इस पर रामावतार ने इंकार कर दिया। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। तभी रामावतार ने सुरेश को लात मार दी। इससे गुस्साए सुरेश ने बदला लेने के लिए रामावतार का पैर तोड़ने के ठान ली। उसने श्मशान में पड़ी मोटी लकड़ी उठा ली। इसके बाद रामावतार के ताबड़तोड़ वार कर पैर तोड़ दिया। इसके बाद भी मारपीट की। गंभीर रुप से घायल होने पर रामावतार को घसीटते हुए करीब 300 फीट दूर मंदिर के चबूतरे पर पटक दिया और वहां से चले गए।बगरु और बस्सी में टोल प्लाजा से पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी
दूसरी तरफ, रामावतार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तब सूचना मिलने पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खुद डीसीपी ईस्ट डॉ. राहुल जैन मौके पर गए। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड बुलाई गई। तब बस्सी एसीपी सुरेश सांखला के निर्देशन में थानाप्रभारी सोहनलाल ने पड़ताल शुरु हुई। जिसमें पुलिस मौके पर मिले सुराग के आधार पर सूरज तक पहुंच गई। उसे बगरु से तथा वारदात में शामिल बालअपचारी को बस्सी में राजाधोक टोल प्लाजा से धरदबोचा। हत्या करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लिया।