अलवर : शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक दुष्कर्म, आरोपी एएसआई जांच अधिकारी के समक्ष पेश

अलवर में एएसआई रामजीत गुर्जर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में गुरुवार को आरोपी महिला थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुआ। दुष्कर्म आरोपी रामजीत जांच अधिकारी चौथमल के समक्ष पेश हुए अौर पक्ष रखा। लेकिन जांच अधिकारी इस संबंध में मीडिया को जानकारी देने से बचते रहे। गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने 2 मार्च को महिला थाने में एएसआई के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। एसपी ने एएसआई को दोषी मनाते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। बाद में निलंबित कर दिया।

जांच अधिकारी महिला थानाधिकारी चौथमल ने आरोपी एएसआई से महिला से दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उसकी सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी एएसआई रामजीत के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने का मामला पुष्ट है। जांच पूरी होने पर उसके खिलाफ जल्द कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।