अलवर : दो बच्चों के बाप ने पंखे से लटक लगाई फांसी, मौत के कारण का नहीं चला पता

शहर के एनईबी एक्सटेंशन ट्रांसपोर्ट नगर में तब सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को जागने पर पता चला कि उनके पिता ने पंखे से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय सुनील कुमार किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था और गुरुवार रात को ही उसने फांसी लगा ली थी। मृतक सुनील कुमार ड्राइवरी का काम करता था। उसके दाे बच्चे हैं।

सूचना पर एनईबी थाना पुलिस माैके पर पहुंची ओर कमरे का गेट ताेड़कर पंखे से फांसी पर लटके सुनील के शव काे नीचे उतार कर जांच पड़ताल की और शव काे सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस काे अभी सुनील की माैत के कारणों का पता नहीं चला है। थानाधिकारी रविंद्र कविया ने बताया कि हुकम चंद चौधरी निवासी बरखेड़ा थाना मालाखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भांजा सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण जाट निवासी दाे साै फुट राेड जाट काॅलाेनी हाल किराएदार ट्रांसपोर्ट नगर ने अज्ञात कारणों से कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।