बाड़मेर : युवक ने सुसाइड के लिए अपनाया अजीबोगरीब तरीका, बिजली लाइन से टच की लोहे की तार

जिले के चौहटन थानान्तर्गत बावड़ी सरहद में आत्महत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसमें घरेलू कलेश से परेशान युवक ने लोहे की तार बिजली लाइन से टच कर अपनी जान दे दी। चौहटन थानाधिकारी भुटाराम ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारम्भिक जांच में सुसाइड करने के पीछे घरेलू कारण सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
चौहटन उपखंड के बावड़ा कला गांव की सरहद में एक व्यक्ति ढाणी से मजदूरी के लिए निकला था। ढाणी से करीब दो किलोमीटर दूर खेजड़ी के पेड़ पर लोहे की तार लेकर चढ़ा और खेजड़ी के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन पर लोहे की तार को फैंककर सुसाइड कर लिया। सरदारा (38) पुत्र थारा करंट से जल गया और मौके पर ही मौत हो गई। सरदारा शादीशुदा है। सरदारा के परिवार में पत्नी पवनी, दो बच्चे लजपत और अरविंद है।