भीलवाड़ा एसडीएम ओमप्रभा ने मंगलवार शाम काे आरजिया क्षेत्र के कीरखेड़ा में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रही अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान काे आबकारी विभाग के अधिकारियाें की माैजूदगी में सीज करवा दिया। एसडीएम ओम प्रभा ने बताया कि वे मंगलवार शाम काे आरजिया क्षेत्र से लाैट रही थीं।
इस दाैरान कीरखेड़ा में मुख्य राेड पर ही अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान खुली नजर आई। गड़बड़ी की आंशंका हाेने पर वहां जाकर दुकान पर शराब बेच रहे व्यक्ति से लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की।
यह व्यक्ति लाइसेंस के संबंध में काेई संताेषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर आबकारी विभाग के अधिकारियाें काे माैके पर बुलाने के साथ ही इस दुकान के लाइसेंस के संबंध में पूछा। अधिकारियाें ने शराब की दुकान का लाइसेंस नहीं हाेने की बात कही।इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियाें काे माैके पर बुलाकर हाथाेंहाथ शराब की अवैध दुकान काे सीज करवा दिया गया। एसडीएम ने अवैध तरीके से शराब बेचने वाले पर कार्रवाई के निर्देश भी आबकारी विभाग के अधिकारियाें काे दिए।