श्रीगंगानगर : रुई से लदे एक चलते ट्रक में लगी आग, दमकल की मदद से पाया गया काबू

श्रीगंगानगर शहर के सूरतगढ़ मार्ग पर शनिवार को एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां रुई से लदे एक चलते ट्रक में आग लगी गई जिससे अनजान ड्राईवर तक चलाता रहा। इस मामले में पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने ड्राईवर को जानकारी दी फिर सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। ट्रक में लगी आग देखकर हर कोई सकते में आ गया। पुलिस के अनुसार यह रुई श्रीगंगानगर की सिंगल सीड्स कंपनी के संचालक राकेश कुमार ने भरवाई थी। इसे तुलवाने के लिए धर्मकांटे पर भिजवाया गया था। इसी दौरान नई धान मंडी केे गेट के पास इसमें आग लग गई।
ट्रक चालक ने बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है तथा श्रीगंगानगर में ट्रक लेकर आया था। यहां से उसने स्थानीय व्यापारी से रुई का लदान करवाया। ट्रक में रुई भरवाने के बाद वह धर्मकांटे की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में कहीं बिजली के तार की स्पार्किंग से ट्रक में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की मदद से करीब आधे घंटे तक प्रयास कर रुई की गांठे ट्रक से उतरी गई तथा पानी डालकर सुलग रही गांठों को बुझाया। ट्रक चालक ने बताया कि वह श्रीगंगानगर से गुजरात की ओर रुई लेकर जा रहा था।