इंस्टाग्राम पर एक लड़की को फॉलो करते हुए आगरा से झारखंड पहुंचा बच्चा, पुलिस ने ऐसे किया बरामद

ताजनगरी आगरा में बीती 9 दिसंबर को लापता हुए 3 बच्चों में से एक को सिकंदरा थाना पुलिस ने झारखंड से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर एक लड़की को फॉलो करने के बाद वो उससे मिलने के लिए झारखंड पहुंच गया था। बालक के दादा के नम्बर पर आए ओटीपी से इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पुलिस को पता चला था और झारखंड पुलिस की मदद से लड़की के घर के पास से उसे बरामद कर लिया गया है।

पश्चिमपुरी निवासी 17 वर्षीय शांतनु पोखरियाल गुरुवार सुबह घर से चला गया था। स्वजन ने सिकंदरा थाने में गुमशुदगी लिखाई थी।

घरवालों का कहना था कि मोबाइल ज्यादा यूज करने पर डांट पड़ने से वो नाराज था। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि शांतनु का पता लगाने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।