जोधपुर : कोरोना संक्रमितो की रफ्तार पर लगी लगाम लेकिन मौत का सिलसिला जारी

जोधपुर में संक्रमितो की रफ्तार पर लगाम लगी हैं और आंकड़ा सौ से नीचे आ रहा हैं। शुक्रवार को कुल 1938 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई, जिनमें 88 नए पॉजिटिव मिले। इसके चलते संक्रमण दर 4.5 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीँ 338 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ललेकिन मौत का सिलसिला अभी भी जारी हैं। शुक्रवार को पांच संक्रमितों की मौत हुई। जून में चार दिन में 13 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अच्छी बात यह है कि 1700 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 302 ही नए मरीज मिले हैं।
एम्स में तीन और एमडीएमएच व एमजीएच में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। एमडीएम में दो दिन बाद और एमजीएच में तीन दिन किसी संक्रमित मरीज की मौत हुई। एम्स में भर्ती सोलंकियाें का बेरा पीपाड़ सिटी के बुद्धाराम (50), 24 आम गवांड गजसिंहपुरा भोपालगढ़ के हीरादास (70), चांदपोल व्यास पार्क फुला रोड की रतनकौर (77) की मौत हुई। एमडीएम में तिंवरी के मोहन सिंह (81) की मौत हुई। एमजीएच में फलोदी की सुगनी देवी (80) की मौत हुई।राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण कमजोर होता दिखाई दे रहा हैं जहां शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 1.94% रह गई। प्रदेश में शुक्रवार को 51,698 सैंपल लिए गए और 1006 पॉजिटिव आए। पिछले दिन के 1258 की तुलना में 252 संक्रमित कम मिले और संक्रमण में 20.03% गिरावट आई। दूसरी लहर के बाद इतनी कम संक्रमण पहली बार हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को 40 मरीजों की मौत हुई और 17 जिले ऐसे हैं जिनमें 1-1 व्यक्ति की जान गई। दूसरी तरफ 10 जिलाें में किसी की मौत नहीं हुई। अकेले जयपुर में 8 लोगों की कोरोना से जान गई। जयपुर पांच से अधिक मौतों वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है।