नागौर में कोरोना ने पकड़ी अपनी रफ्तार, 11344 तक पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

कोरोना हर दिन अपनी रफ्तार में इजाफा करता जा रहा हैं जो आमजन के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा हैं। अभी वीकेंड लॉकडाउन जारी हैं जिसमें प्रशासन मुस्तैदी और सख्ती दिखा रहा हैं। आंकड़ों की बात करें तो आज नागौर में 82 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। गनीमत यह है कि आज कोरोना के चलते जिले में कोई मौत नहीं हुई है। शनिवार को 1683 सैंपलों की जांच में 82 नए केस सामने आए है। जिले में वर्तमान में 15 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 11344 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 106 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 10687 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

जिले में एक्टिव केसों की स्थितिजिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 551 तक पहुंच गई है। इनमें से 55 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में सबसे अधिक 91 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 81 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 77 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 47 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 22 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 43 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 59 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 16 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 27 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 15 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 8 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके अलावा 3 मरीजों को कोविड केयर सेंटर डीडवाना, 1 मरीज को कोविड केयर सेंटर कुचामन व 6 मरीजों को कोविड केयर सेंटर मकराना में रखा गया है।

राजस्थान में कोरोना : 9046 नए संक्रमित, 37 लोगों हुई मौत, आंकड़ा 4 लाख के पार

आज प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन था जो कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया हैं। लेकिन आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना ने 9046 नए संक्रमितों के साथ भयावह स्थिति पैदा कर दी। राजस्थान में यह केस अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही प्रदेश में आज 37 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66,561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 59999 पर पहुंच गई। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। इस संख्या के साथ राजस्थान देश का 10वां ऐसा राज्य बन गया, जहां 4 लाख से ज्यादा संक्रमित केस आ चुके हैं।