कोरोना पर पूरी तरह अभी काबू भी नहीं पाया जा सका है और ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। इस नए वेरियेंट के तेजी से फैलने की खबरों से चिंताएं और बढ़ गई हैं। ब्रिटेन से राजस्थान आए 811 लोगों की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान सरकार भी नये स्ट्रेन को लेकर हरकत में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को अलर्ट जारी किया है। ब्रिटेन से आये सभी यात्रियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
24 दिसंबर तक यूके से राजस्थान में कुल 811 यात्री राजस्थान पहुंचे हैं। इस बात की सूचना मिलते ही राजस्थान सरकार हरकत में आ गई है और सभी जिलों के कलेक्टर्स को नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यूके से राजस्थान आने वाले किसी भी यात्री के अभी तक पॉजिटिव आने की खबर सामने नहीं आई हैं। इसके बावजूद विशेष एहतियात बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट में सभी जिला कलेक्टर्स को ऐसे यात्रियों को 7 दिन के लिए होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 7 दिन बाद एक बार फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।जयपुर में आए सबसे ज्यादा 333 लोग