जयपुर : हवाई यात्राओं पर पड़ा कोरोना का असर, रद्द हुई 8 फ्लाइट जिसमें से 5 मुंबई की

कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और संक्रमितों के आंकड़े डराने वाले हैं। कोरोना के इन आंकड़ों का असर हवाई यात्राओं पर दिखाई देने लगा हैं और लोग अपनी यात्राएं निरस्त कर रहे हैं। कम यात्री भार की वजह से गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट रद हुई। इसमें से 5 तो सिर्फ मुंबई की थीं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि अगर कोरोना का संक्रमण नहीं रुका तो आने वाले दिनों में इसका और बड़ा असर पड़ सकता है।

रद्द हुई फ्लाइट में सुबह 8 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट, 8:10 पर जाने वाली गो एयर और 8:25 पर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट है। इसके अलावा 9:40 बजे एयर एशिया की और शाम को 6:40 पर गो एयर की फ्लाइट रद रही। इन सभी का कारण कम यात्री भार बताया गया। साथ ही, अहमदाबाद के लिए सुबह 8।50 बजे जाने वाली गो एयर की एक फ्लाइट भी यात्रीभार कम होने के कारण कंपनी से रद्द हुई। सूत्रों के मुताबिक इन चारों फ्लाइट्स में करीब 250 यात्रियों को मुंबई और अहमदाबाद जाना था, जिनको परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके चलते गो एयर सुबह 8:50 बजे की अहमदाबाद की फ्लाइट जी8-701, शाम 5:05 बजे गो एयर की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट जी8-506 और रात 9:10 बजे एयर एशिया की हैदराबाद की फ्लाइट आई5-974 रद्द कर दी गई।