7वां वेतन आयोग : इन हजारों कर्मचारियों की खुशी में 33% की हुई बढ़ोतरी, 9000 रुपए महीने बढ़ा यह भत्‍ता

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य के होम गार्ड जवानों के ड्यूटी भत्ते में 33% यानी 9000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। पहले होम गार्ड जवानों का ड्यूटी भत्‍ता 18000 रुपए महीना था। अब यह बढ़कर 27000 रुपए महीना हो गया है। यह भत्‍ता उन्‍हें 1 अप्रैल 2020 से मिलेगा।

आपको बता दे, केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 4% की बढ़ोतरी करने का विचार कर रही हैं, अगर इतनी बढ़ोतरी हुई तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17% से बढ़कर 21% हो जाएगा। जिसका फायदा 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा अन्य राज्यों के लाखों कर्मचारियों को भी होगा। उनका भी महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो जाएगा। DA में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2019 के लिए होगी। 4% DA हाइक से लेवल 1 स्‍तर के केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 720 रुपए महीना तक बढ़ जाएगी। साथ ही ट्रैवेल अलाउंस (TA) भी बढ़ेगा। वहीं कैबिनेट सचिव स्‍तर के अधिकारी की सैलरी 10 हजार रुपए महीना तक बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि 7वां वेतन आयोग लागू होने के करीब 1 साल बाद केंद्र सरकार ने DA लागू किया था। सरकार इसे हर छह महीने पर रिवाइज करती है। पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2019 में हुई थी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 17% हो गया है। DA में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।