7वें वेतन आयोग : होली से पहले इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 3% तक बढ़ सकता है DA

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार होली से पहले राज्य कर्मचारियों के डीए यानी कि डियरनेस अलाउंस में 3% तक बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से अभी तक डियरनेस अलाउंस में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो राज्य सरकार होली से पहले 3 प्रतिशत तक डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो इसका फायदा राज्य के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।

आपको बता दें कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पिछले वर्ष दिवाली के मौके पर भी राज्यकर्मियों के डीए में 3% तक की बढ़ोतरी किया था। जिसका फायदा लाखों कर्मचारियों को हुआ था।

योगी सरकार द्वारा यह फैसला पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार के फैसले के बाद लिया था। बता दें, पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी किया था।

शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार शिक्षकों को भी राज्यकर्मियों की तरह 7वें वेतनमान में शामिल करने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी मंत्री कृष्ण प्रसाद वर्मा ने विधान परिषद् में दिया है। कृष्ण प्रसाद वर्मा ने विधान परिषद् में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों को 7वें और 8वें वेतन मान के तहत सैलरी देने पर विचार कर रही है, जल्द ही यह फैसला अमल में भी लिया जाएगा। अगर सरकार द्वारा लेवल 7 और 8 में शामिल किया जाएगा तो उनकी सैलरी 30,000 रुपये से बढ़कर 45,000 हजार रुपये हो जाएगी। विधान परिषद् में अपनी बातों को रखते समय कृष्ण प्रसाद वर्मा ने कई अन्य बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य की सरकार स्कूलों में 2742 प्रहरी रखे जाएंगे। हालांकि इनको सिर्फ मानदेय वेतन ही दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा जल्द ही सरकार द्वारा राज्य के अपग्रेड किये स्कूलों को पैसे भी आवंटित किये जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें स्कूलों में रखे जाने वाले प्रहरियों को 5,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अभी शिक्षको को सैलरी 7वें वेतनमान के तहत 2.57 गुणक में दिया जाता है। अगर 8वां गुणक लागू होता है तो उन्हें 2.62 गुणक के आधार पर वेतन दिया जाएगा।