कोटा : नहीं ले रहा कोरोना थमने का नाम, मिले 638 नए पॉजिटिव, ऑक्सीजन पर 309 मरीज

कोटा में कोरोना कांड कर रहा हैं और हर दिन आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आज गुरुवार को 638 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।इसी के साथ चिंता का कारण बने रहे हैं बढ़ते हुए मौत के आंकड़े। गुरुवार को भी जिले में 4 मरीजों का दम टूट गया। कोविड अस्पताल भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से फुल होने में है। आईसीयू फुल चल रहे है। गुरुवार को अस्पताल में कुल 475 मरीज भर्ती है। इनमें 249 पॉजिटिव और 72 निगेटिव और 155 सस्पेक्टेड हैं। 309 ऑक्सीजन पर पहुंच गए हैं। 1 मरीज वेटिलेंटर पर है। अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है।

अप्रैल माह में कोरोना वायरस घातक रूप दिखा रहा है। अप्रैल के 15 दिन में ही 5972 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। जबकि इन 15 दिन में 23 मरीजों की मौत हुई है। जिले में 31 मार्च तक 737 एक्टिव केस थे। यानि 3.43 प्रतिशत एक्टिव केस थे। जो 15 दिन में 3530 बढ़कर 4267 जा पहुंचे हैं। 15 दिन में 12.1 फीसदी एक्टिव केस बढ़े है। 15.53 एक्टिव केस के साथ कोटा प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिले में एक समय रिकवरी दर 98-99 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। जो 15 अप्रैल तक 12.02 फीसदी घटकर 83.76 प्रतिशत पहुंच गया है। जिले में अब तक 27465 कोरोना पॉजिटिव में से 23006 लोग रिकवर्ड हो चुके हैं। जबकि 192 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को 415 मरीज रिकवर्ड हुए।

राजस्थान में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ऊपर, एक्टिव केस 49 हजार के पार

राजस्थान में आज संक्रमण की दर 15.34% रही। राज्य में आज 43,383 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 6658 नमूने पॉजिटिव आए। राज्य में अब चिंता की सबसे बड़ी वजह एक्टिव केस बने हुए हैं। यह अब 49,276 तक पहुंच गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। आज 2254 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए है। राज्य में वर्तमान में रिकवरी रेट गिरकर 86.51% पर पहुंच गई है।