जन्म से 5 साल के सभी बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद 17 जनवरी को पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के तहत पहले दिन कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर रिछपाल सिंह बुरडक ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त किया जा चुका है परंतु अभी भी पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो रोगी आ रहे हैं।
इनसे बचाव के लिए सभी लक्षित बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन पोलियो बूथ पर पोलियो वैक्सीन पिलाया जाएगा एवं दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी वंचित बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलायेंगे।कार्यशाला में विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ. स्वाति मित्तल ने पावर पॉइंट के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला मे उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला, डॉ. संजीव शर्मा सहित जिले के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक यूनिट सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 जनवरी काे हाेगा। सीएमएचओ डाॅ. मुश्ताक खान ने बताया कि अभियान काे लेकर कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते की अध्यक्षता में बैठक 6 जनवरी काे सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।