अलवर : ट्राेले ने बाइक को टक्कर मार 4 को कुचला, एक बाइक पर सवार थे 5 श्रमिक, 2 की हुई मौत

सड़क हादसों के दौरान नियमों की अवहेलना सामने आती हैं जो जान की आफत बन जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा एमआईए थाना इलाके में लाेहिया का तिबारा-एमआईए सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ जिसमें एक ट्रोले ने बाइक पर सवार 4 लाेगाें काे कुचल दिया। इनमें 19 वर्षीय रिचू व 35 वर्षीय देवी सिंह की माैत हाे गई जबकि 17 वर्षीय युवक राजीव पुत्र रणवीर राजपूत निवासी गाेती थाना साैरू जिला कासगंज यूपी व विनाेद निवासी अलीगढ़ घायल हाे गए। गनीमत रही कि लाला राम नामक युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। इससे वह बच गया। ये पांचाें लाेग एक बाइक पर सवार थे।

लाेगाें की सूचना पर एमआईए थाना पुलिस माैके पर पहुंची और हादसे में घायल रिचू, देवीसिंह, राजीव व विनाेद काे सामान्य अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने रिचू व देवीसिंह काे मृत घोषित कर दिया। ये दाेनाें यूपी के कासगंज जिले के रहने वाले थे। हादसे में राजीव के दाहिना हाथ में फ्रैक्चर हाेने के साथ शरीर में गंभीर चाेटे आई हैं। विनोद के शरीर पर चोटें लगी हैं।

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार पांचाें लाेग युवक एमआईए स्थित डीबी कंपनी में काम करते थे। ये लाेग लीलैंड फैक्ट्री एमआईए के पास किराए का कमरा लेकर रहते हैं। एमआईए थाना के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि मृतक युवक रिचु व देवीसिंह के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल विनोद व राजीव अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रोले को लेकर भाग गया। मृतक युवकों के बारे में डीबी कंपनी के प्रबंधकाें को सूचना दी गई है। शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

लोहिया के तिबारा पर खाना खाकर जा रहे थे फैक्ट्री

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में सामने आया कि पांचों युवक एक बाइक पर सवार होकर लोहिया का तिबारा से ढाबे पर खाना खाकर एमआईए स्थित डीबी फैक्ट्री जा रहे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रोले का चालक उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान युवक रिचु, देवीसिंह, राजीव व विनोद ट्रोले की चपेट में आ गए। इनका पांचवां साथी लालाराम ट्रोले की टक्कर से बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। इससे वह बच गया। जांच में सामने आया कि देवीसिंह बाइक चला रहा था और चारों युवक उसके पीछे बैठे हुए थे।