जयपुर : कंट्रोल में आ रही कोरोना की दूसरी लहर, मिले 45 नए संक्रमित जबकि नहीं हुई कोई मौत

कोरोना की दूसरी लहर प्रदेश में कहर बनकर आई थी जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर से आंकड़े सामने आ रहे थे। अब यह लहर कंट्रोल में दिखाई दे रही हैं जहां मंगलवार को 45 नए संक्रमित मिले जबकि कोई मौत नहीं हुई है। राजधानी में 196 मरीज रिकवर हाेने के साथ ही अब 1096 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें 200 से 300 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकी बाकी हाेम आईसाेलेशन में ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इधर, राजधानी के 126 सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालाें के 8134 काेविड बेड्स में से केवल 660 पर मरीज भर्ती हैं। राजधानी में 92 फीसदी बेड खाली हैं।
राजधानी में बीते सात दिन में 39815 आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें केवल 426 ही पाॅजिटिव मिले। सात दिन में संक्रमण की दर भी सिर्फ 1 फीसदी ही रही है, जबकि रिकवरी रेट 98.36 फीसदी पहुंच गई। दूसरी ओर, माैताें के आंकड़ाें में भी अब राहत मिलने लगी है। 13 जून काे 65 बाद एक भी माैत नहीं हुई थी, 14 जून काे 6 माैतें हुईं लेकिन मंगलवार काे भी एक भी माैत नहीं हुई।राजस्थान में तीन महीने बाद 200 से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना सिमटता नजर आ रहा हैं जहां हर दिन संक्रमितो का आंकड़ा गिरता जा रहा हैं और तीन महीने बाद एक दिन में मिलने वाले संक्रमितो की संख्या 200 से नीचे पहुंची हैं। बीते दिन राज्य में कुल 172 केस आए है, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। वहीँ राज्य में मंगलवार को 1006 मरीज रिकवर हुए हैं जिसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5619 रह गया हैं। राज्य की अब तक की स्थिति देखे तो कुल 9.50 लाख से ज्यादा लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जबकि 9.35 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से रिकवर हो गए। वहीं 8856 लोगों की अब तक इस बीमारी से जान जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी करते हुए पाबंदियाें में और ढील दी है।