भारत में अब तक कोरोना के 433 मामले, जाने किस राज्य में कितने

ICMR के मुताबिक, सोमवार तक देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पुष्ट मामलों की संख्या 433 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर भी पुष्ट मामलों की संख्या यही है। ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, 23 मार्च, 2020 को सुबह 10 बजे तक 17,493 लोगों के 18,383 नमूनों का कोविद-19 परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 23 मरीज ठीक हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं एक मरीज ने स्थान बदल लिया है और देश में अब तक कोरोना वायरस से 7 मौतें दर्ज की गई हैं।

कहां, कितने मामले?

केरल - 67
महाराष्ट्र - 67, 3 विदेशी
कर्नाटक - 7 विदेशी
दिल्ली - 29, 1 विदेशी
हरियाणा - 21, 14 विदेशी
उत्तर प्रदेश - 28, 1 विदेशी
राजस्थान - 27, 2 विदेशी
तेलंगाना - 26, 11 विदेशी
पश्चिम बंगाल - 7
उत्तराखंड - 3
लद्दाख - 13
जम्मू-कश्मीर - 4
चंडीगढ़ - 5
तमिलनाडु - 7, 2 विदेशी
पंजाब - 21
पुडुचेरी - 1
ओडिशा - 2
मध्यप्रदेश - 6
हिमाचल - 2
गुजरात - 18,
छत्तीसगढ़ - 1
बिहार - 2
आंध्रप्रदेश - 5 मामले

इस घातक वायरस से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के दो और पंजाब, बिहार, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के एक-एक थे।