माउंट आबू में सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, माइनस 4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं जहां बीते दिन प्रदेश के कई हिस्से में बरसात और सर्द हवाओं का डेरा रहा। वहीँ माउंट आबू में बीते दिन न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई और यह माइनस 4 डिग्री पर दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का उछाल आया। उत्तरी भारत में हो रहे भारी हिमपात के असर से पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में ठंड बरकरार है। रविवार को तापमान में आई भारी गिरावट से सर्दी के तेवर तीखे हो गए। कड़ाके की शीतलहर जारी है। माउंट आबू में सवेरे हल्के बदल छाए रहे। उसके बाद मौसम पूरी तरह से खुल गया, लेकिन सर्द हवाओं का दौर चलता रहा।

माउंट आबू शहर की वादियों में दिनभर और छाया रहा सर्द हवाओं ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माउंट आबू शहर में तेज ठंड के चलते दोपहर तक वादियों में कोहरा भी छाया रहा। शहर का तापमान शून्य से माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया है। तापमान में गिरावट आने से सुबह जगह-जगह ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। खुले मैदान, वाहनों की छत्तों पर बर्फ, फूल पत्ती, घास, सोलर लाइट सभी जगह पर बर्फ की परत दिखाई दी। सर्द हवाओं के चलते लोग देरी से अपने घरों से निकले और ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे।