दूसरी लहर में कोरोना का विक्राल रूप देखने को मिला हांलाकि अब कोरोना का प्रकोप कम होने लगा है। शुक्रवार को जिले में 38 नए रोगी मिले और एक की मौत हुई। रिकवर हुए रोगियों की संख्या 171 रही। अब तक चार दिनों में जिले में 210 रोगी मिल चुके हैं। अब सुखद ये है कि काेविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या काफी गिरावट आई है।
जिले में कोविड की बेड ऑक्यूपेंसी 26.65 प्रतिशत ही रह चुकी है। शुक्रवार शाम तक इन अस्पतालों के 844 बेडों में से 225 भरे हुए थे और 619 बेड खाली थे। वहीं, 516 ऑक्सीजन बेडों में से 205 भरे हुए थे। ऑक्सीजन बेडों की ऑक्यूपेंसी भी अब 39.72 प्रतिशत रह चुकी है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल के कोविड वार्ड में 88 राेगी भर्ती थे। इसमें से 48 लोग ऑक्सीजन पर थे।राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत
राजस्थान में कोरोना का संक्रमण कमजोर होता दिखाई दे रहा हैं जहां शुक्रवार को संक्रमण दर घटकर 1.94% रह गई। प्रदेश में शुक्रवार को 51,698 सैंपल लिए गए और 1006 पॉजिटिव आए। पिछले दिन के 1258 की तुलना में 252 संक्रमित कम मिले और संक्रमण में 20.03% गिरावट आई। दूसरी लहर के बाद इतनी कम संक्रमण पहली बार हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को 40 मरीजों की मौत हुई और 17 जिले ऐसे हैं जिनमें 1-1 व्यक्ति की जान गई। दूसरी तरफ 10 जिलाें में किसी की मौत नहीं हुई। अकेले जयपुर में 8 लोगों की कोरोना से जान गई। जयपुर पांच से अधिक मौतों वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है।