नागौर : राहत देने वाला रविवार, 38 नए संक्रमित जबकि नहीं हुई कोई मौत

कोरोना के आंकड़ों को लेकर रविवार राहत से भरा रहा जहां 38 नए संक्रमित आए जबकि संक्रमण के कारण रविवार को कोई मौत नहीं हुई है। राहत की बात है कि आज भी 127 लोग ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टिव संक्रमितों की संख्या घटकर 847 हो गई है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 17441 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 16424 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
मई के 30 दिनों में वसूला 81.73 लाख जुर्माना

मई माह के 30 दिनों में जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से जिले भर में कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में बिना मास्क घूम रहे 1933 लोगों का चालान काटकर 9 लाख 89 हजार 500 रुपये, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर 58034 लोगों का चालन काटकर 58 लाख 77 हजार 100 रुपये, 72 विवाह समारोह स्थल पर कार्रवाई कर 2 लाख 23 हजार 500 रुपये, गैर अनुमत दुकाने खोलने पर 506 दुकानों को सीज करने की कार्रवाई और पुलिस विभाग द्वारा 9209 लोगों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई कर 10 लाख 73 हजार का जुर्माना वसूला गया है।राजस्थान के लिए राहत लेकर आया लॉकडाउन, 21 ऐसे जिले जहां संक्रमण दर 5 प्रतिशत के नीचे

लॉकडाउन की वजह से राजस्थान को राहत मिलने लगी हैं और कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह लगभग 55 दिन पीछे लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को 2,298 नए कोरोना केस मिले, जबकि 66 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94 प्रतिशत हो गई है। यहां 30 मई को 33 में से 22 जिलों में 50 से भी कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 7 जिले ऐसे है जहां 100 से ज्यादा केस मिले। राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद पिछले 20 दिनों में 21 जिले ऐसे है। जहां संक्रमण की दर 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है।