अलवर : 18 प्लस को लग चुकी 35 हजार वैक्सीन, राज्य में पहुंचा सबसे ऊपर

1 मई से प्रदेश में 18 प्लस लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी हैं। हांलाकि कम वैक्सीन के चलते अभियान धीमा हैं। लेकिन इस मामले में अलवर बाकी जिलों से बहुत आगे हैं। अलवर में 18 प्लस के करीब 35 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं। ये पूरे प्रदेश में 18 प्लस का सर्वाधिक आंकड़ा है। अकेले अलवर में 18 प्लस के 16 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी हैं। अलवर को अब तक 40 हजार में से 35 हजार को वैक्सीन लग चुकी है। फिलहाल दो से तीन दिन में केवल 20 हजार वैक्सीन मिल रही है। जबकि अलवर में हर दिन एक लाख वैक्सीन की जरूरत है।

रात 8 से 10 बजे के बीच साइट ओपन

18 प्लस की वैक्सीन के लिए रोजाना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। जिसके लिए हर रात 8 से 10 बजे के बीच सैशन साइट के स्लॉट ओपन करते हैं। जैसे ही साइट ओपन होती है। रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। हालत ये हैं कि रोजाना जैसे ही साइट ओपन होती है। सैशन साइट के रजिस्ट्रेशन दस मिनट में ही फुल हो जाते हैं। लोगों को कई घंट तक सैशन साइट पर रजिस्ट्रेशन कराने में मशक्कत करनी पड़ती है।

45 प्लस को 7 लाख डोज लग चुकी

डॉ गेट ने बताया कि अलवर जिला 45 प्लस को वैक्सीन लगाने में भी प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। अब तक करीब 7 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। फिलहाल 45 प्लस वैक्सीन की भी कमी है। जिसके कारण बीच-बीच में साइट पर वैक्सीन रोकनी पड़ती है।