संक्रमण के गिरते ग्राफ से आगामी माह में राहत की उम्मीद जगी हैं। वहीं रिकवर होने वालों की संख्या नए पॉजिटिव के मुकाबले तीन व चार गुना अधिक बनी हुई है। जिले में गुरुवार को कोरोना के 32 नए पॉजिटिव केस आए हैं। गुरुवार को 93 मरीज ठीक हुए है, इसमें 86 होम आइसोलेशन में तथा 7 अस्पतालों में ठीक होकर घर लौटें हैं। वहीं जिले में अब तक 9463 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबकि 8926 मरीज रिकवर हुए हैं। जिले में वर्तमान में 459 एक्टिव केस मौजूद है, इसमें 315 होम आइसोलेशन में तथा 144 अस्पतालों में भर्ती है। इसमें से 22 की स्थितियां सामान्य है जबकि 105 के ऑक्सीजन लगी है तथा 6 वेंटिलेटर एवं 11 आइसीयू में भर्ती है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक जिले में गुरुवार को एक भी मौत का आंकड़ा सामने नहीं आया है।
उल्लेखनीय है कि 17 मई के बाद से जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम हो रही है जबकि इससे पूर्व सौ से अधिक केस सामने आ रहे थे लेकिन अब हालत ये हैं कि 50 से कम केस सामने आने लगे हैं। पिछले दो दिनों से 40 से कम केस सामने आए हैं। जिले में गुरुवार को 611 सेंपल लिए गए, जिनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। बहरहाल जिले में गुरुवार को टोडारायसिंह में 6, देवली में 3, निवाई में 6, टोंक ग्रामीण में 7, टोंक शहर में 3, मालपुरा में 5 एवं उनियारा में 2 केस सामने आए हैं।राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।