जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चिड़ावा क्षेत्र के गांव भावठड़ी, कुलोठ, धिंगड़ीया, भीगोदना क्षेत्र व नवलगढ़ में जिला पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 32 लीटर अवैध शराब जब्त की है। आबकारी विभाग ने इस संबंध में आठ 8 मामले दर्ज किए हैं। इन स्थानों से 32 लीटर हथकड़ शराब, शराब भरे जरिकेन व 60 पव्वे देसी शराब बरामद की है। टीम ने 2000 लीटर वॉश नष्ट की। संयुक्त रेड में 4 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।