नागौर : नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी हैं और लगातार कारवाई की जा रही हैं।शुक्रवार को स्पेशल टीम डीएसटी ने कारवाई करते हुए 30 किलो डोडा पोस्त के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया हैं।आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उसे पांचौड़ी थाने को सौंप दिया। पुलिस ने उसके पास से करीब छह हजार रुपए भी बरामद किए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, नागौर डीएसटी ने रामनिवास (30) पुत्र रिडमलराम निवासी पश्चिमी ढाणी चावंडिया को अपने घर पर अवैध रूप से 30 किलो डोडा पोस्त बिक्री करते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से डोडा पोस्त बिक्री के 6410 रुपए भी बरामद किए हैं। डीएसटी ने गुरुवार को भी कार्रवाई की थी। सरदार ढाबा श्रीबालाजी नागौर रोड अलाई पर राजेंद्र कुमार (30) पुत्र लादूराम को अवैध रूप से 3 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्ट बेचते हुए पकड़ा था।