कोटा : मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, अब बचे हैं 48 एक्टिव मरीज

कोटा में एक समय ऐसा था जहां संक्रमितों की संख्या हजारों में सामने आ रही थी लेकिन वहीँ अब यह आंकड़ा इकाई के अंक में आने लगा हैं। बीते दिन गुरुवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। वहीं, कोविड हॉस्पिटल में पहले से भर्ती एक रोगी की मौत हो गई, जबकि सरकारी रिपोर्ट में कोई मौत नहीं बताई गई है। अब जिले में मात्र 48 एक्टिव मरीज बचे हैं। कोटा में रिकवरी रेट 99.12 प्रतिशत पहुंच गई है। कई दिनों से नए मरीजों की संख्या भी 10 से नीचे है। हालांकि चिंताजनक बात ये है कि कोविड हॉस्पिटल में रोज मौत हो रही है। काेविड हाॅस्पिटल भर्ती मरीजाें की संख्या 88 रह गई है, इनमें भी 83 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। चिकित्सा विभाग की टीमाें 51823 घरों का सर्वे व 303 व्यक्तियों को काेविड दवा किट दिए।
राजस्थान में 99 फीसदी के नजदीक पहुंची रिकवरी रेट, एक्टिव केस 5 हजार से भी कम

कोरोना का संक्रमण अपनी रफ्तार कम करता जा रहा हैं और हर दिन सक्रिय मामले घटते जा रहे हैं। बीते दिन गुरुवार की बात करें तो 205 नये केस मिले है, जबकि 10 जनों की मौत हुई है। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि प्रदेश के कोरोना के एक्टिव केस अब पांच हजार से कम होकर 4262 पर पहुंच गई। कोरोना के एक्टिव केसों की कमी के चलते जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या भी कम हो गई। वहीं प्रदेश की रिकवरी रेट भी अब 99 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। राजस्थान की स्थिति देखे तो वर्तमान में पूरे राज्य में जब से कोरोनाकाल शुरू हुआ है तब से अब तक कुल 9 लाख 50 हजार 618 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके है, जबकि 9 लाख 37 हजार 481 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके है। कोराेनो से अब तक राज्य में कुल 8875 लोगों की जान जा चुकी है।