जयपुर : जुर्माने में बदल रही पुलिस की सख्ती, 2944 लोगों से वसूले 4 लाख 68 हजार रुपए

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए जन अनुशासन पखवाड़ा लगाया गया हैं जिसमें सख्ती बरती जा रही हैं और पुलिस लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रही हैं। पुलिस सख्ती बरतते हुए चालान काट रही हैं और जुर्माना लगा रही हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो 2944 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इनसे 4 लाख 68 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जयपुर में 378 जगहों पर नाकाबंदी की जा रही है। बिना वजह बाहर निकलने 471 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जयपुर में पुलिस अब तक दो लाख 93 हजार लोगों के खिलाफ चालान कर चुकी है। पुलिस बाहर घूम रहे युवकों को क्वारेंटाइन भी कर रही है।

बीते 24 घंटों में मास्क, थूकने व दूरी नहीं रखने पर भी चालान

- मास्क नहीं लगाने पर 364 लोगों से वसूले एक लाख 82 हजार रुपए।
- दुकानों पर बिना मास्क सामान लेने पर 19 चालान कर 9500 रुपए वसूले।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 211 लोगों पर कार्रवाई कर 42 हजार 200 रुपए।
- 6 फीट की दूरी नहीं रखने पर 2 लाख 35 हजार रुपए वसूले।