जयपुर : नियंत्रण में आता दिख रहा काेराेना, 58 दिन बाद आए सबसे कम 220 संक्रमित, 18 की मौत

काेराेना महामारी का संक्रमण अब नियंत्रण में आता दिख रहा है। संक्रमण दर जिस रफ्तार से बढ़ी थी अब उसी रफ्तार से घट रही है। 58 दिन बाद सबसे साेमवार काे सबसे कम 220 केस आए। अप्रैल के पहले हफ्ते दूसरी लहर से अटैक और 2 अप्रैल काे 188 मरीज मिलने के बाद पाॅजिटिव केसाें की संख्या बढ़ती गई। हालात इस कदर बिगड़ गए की 100 हाॅस्पिटलाें में इलाज के लिए बैड नहीं मिले। 45 दिन लाॅकडाउन बीतने बाद अब स्थिति कंट्राेल में आई है। पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर का पीक 36 दिन में ही अा गया, तब 7 मई काे सबसे ज्यादा 4902 केस मिले और संक्रमण दर 25 फीसदी तक पहुंच गई।
अस्पतालाें में हालात सुधर रहे हैं। साेमवार काे 9106 बेड में से 6650 बेड यानि 73 फीसदी बेड खाली हैं। दूसरी ओर, रिकवरी रेट भी 93.81 फीसदी पहुंच गई है। अगर अगले दस दिन सिचुएशन ऐसे ही अंडर कंट्राेल रहती है ताे 10 जून तक एक्टिव केस आंकड़ा 2 से भी नीचे चला जाएगा। फिलहाल 9529 केस एक्टिव हैं।राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ो में अब कमी आ रही है ऐसे में राज्य में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। राजस्थान में 17 दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में राज्य में 1,498 नए संक्रमित मिले हैं, जो पिछले माह 2 अप्रैल के बाद अब तक आए केसों में सबसे कम हैं। बीते दिन 68 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 8000 मरीज बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। राज्य में आज कोरोना की स्थिति देखे तो प्रदेश में 20,040 लोगों के ही सैंपलों की जांच हुई, जिसमें से 1498 लोगों के सैंपल पॉजिटिव निकले। इसके चलते संक्रमण की दर जो पिछले तीन दिन से 6 फीसदी से भी कम थी, वह आज बढ़कर 7 फीसदी को पार कर गई।