उदयपुर : पहले सोशल मीडिया पर लिखा गुड बाय फिर फांसी के फंदे पर लटक की आत्महत्या

उदयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें युवक ने पहले सोशल मीडिया पर गुड बाय लिखा और फिर फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। जिले के मोरूवास गांव का रहने वाला महेंद्र पिछले कुछ वक्त से उदयपुर में रहकर किराने की दुकान पर काम कर रहा था। लेकिन सोमवार को महेंद्र दुकान नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद उसके साथी उसके घर पहुंचे जहां महेंद्र पंखे से लटका मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र के शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घंटाघर थाना ने बताया की कुछ वक्त पहले ही मृतक महेंद्र की शादी हुई थी। महेंद्र आजीविका चलाने के लिए पिछले कुछ वक्त से उदयपुर में एक किराने की दुकान पर काम कर रहा था। लेकिन रविवार देर रात उसने अपने मोबाइल पर गुडबाय स्टेटस लगाया और उसके बाद महेंद्र का फोन बंद कर दिया। वहीं जब सोमवार को वह अपनी दुकान पर नहीं पहुंचा। तब उसके साथ ही उसे ढूंढते हुए घर पहुंचे जहां महेंद्र मृत अवस्था में मिला। महेंद्र सुसाइड केस की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हरीश ने बताया कि महेंद्र ने सुसाइड से पहले अपने फोन को तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस अब महेंद्र की कॉल डिटेल खंगाल रही है। ताकि महेंद्र की सुसाइड की गुत्थी को सुलझाया जा सके।