नागौर : नशे के खिलाफ अभियान के तहत कारवाई, अवैध शराब बेचता गिरफ्तार हुआ 20 साल का युवक

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं और लगातार कारवाई की जा रही हैं। जिले के परबतसर में इसी के तहत पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया हैं। डीएसटी टीम ने ढाबे पर बिक रही शराब को जब्त किया। साथ ही आरोपी से देशी और अंग्रेजी शराब के 386 बोतलें और पव्वे बरामद किए गए। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घटना भावंडा पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को मुखबिर से सेननी गांव में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना पर डीएसटी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी। इसमें बीयर की 21 बोतलें, देशी शराब के 365 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने रेड के दौरान सुरेश (20) पुत्र प्रकाश जाट को गिरफ्तार किया है। जो सेनानी गांव का ही रहने वाला है। आरोपी के पास से 1160 रुपए भी जब्त किए गए। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।