टोंक : शुक्रवार को सामने आए राहत वाले आंकड़े, मिले सिर्फ 2 नए संक्रमित जबकि 13 मरीज हुए रिकवर

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने लगा हैं जहां शुक्रवार को जिले में राहत वाले आंकड़े सामने आए है। शुक्रवार को सिर्फ 2 नए संक्रमित मिले जबकि 13 मरीज हुए रिकवर हुए हैं जिसके बाद वर्तमान में 99 एक्टिव केस मौजूद है, जिसमें से 76 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। साथ ही 23 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। जिसमें 11 की हालत सामान्य है। जबकि 10 के ऑक्सीजन और दो वैंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को देवली, उनियारा क्षेत्र में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस आए है। जबकि टोडारायसिंह, निवाई, टोंक ग्रामीण व टोंक शहर, मालपुरा क्षेत्र में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। जिले में अब तक 9764 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 9573 केस रिकवर भी हुए है। जिले में शुक्रवार को 596 सेंपल लिए गए है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
राजस्थान में कोरोना संक्रमण पड़ने लगा फीका, 150 नए मामले और गई नौ लोगों की जान

राजस्थान में कोरोना संक्रमण सुस्त पड़ने लगा हैं जहां 2 मई को सर्वाधिक 18298 संक्रमित मिले थे और अब बीते दिन सिर्फ 150 मामले सामने आए हैं। वहीं इस घातक संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी। आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 620 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3783 पहुंच गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8884 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के लिए अच्छी खबर है। 22 जिले एक साथ डेल्टा वैरिएंट को हराकर कोरोना फ्री होने की दहलीज हैं। 22 जिलों में एक्टिव रोगी सौ से कम हो चुके हैं।