अजमेर : वारदात से पहले ही पुलिस की कार्रवाई, नाकाम हुए बदमाशों के मंसूबे, 2 गिरफ्तार

मंगलवार काे पुलिस की सतर्कता देखने को मिली जहां रामगंज इलाके में पुलिस ने कारवाई करते हुए वारदात से पहले ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दाेनाें आराेपियाें काे धर दबाेचा। आराेपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल औैर दाे जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आराेपी किसकी सुपारी लेकर यहां पहुंचे थे, अवैध हथियार व कारतूस कहां से लाए गए हैं, इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
आराेपियाें के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। थानाप्रभारी सत्येंद्र सिंह के मुताबिक मांगलियावास सराधना निवासी पिंटू नाेगिया औैर अनिल कुमार काे गिरफ्तार किया गया है। दाेनाें आराेपियाें के कब्जे से एक देशी पिस्टल औैर दाे जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आराेपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, एचएमडी ग्राउंड के पास घूम रहे थे। कार्रवाई में कांस्टेबल संदीप का विशेष याेगदान रहा, जबकि हैड शीलू कुमार, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश औैर मनीष भी टीम में शामिल थे।मालूम हाे कि एसपी जगदीश चंद्र शर्मा के दिशा-निर्देशाें पर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर्स औैर इन हथियाराें का इस्तेमाल करने वाले बदमाशों पर अंकुश के लिए विशेष अभियान चला रखा है। पिछले माहाें में पुलिस एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद कर कई बदमाशों काे जेल की सलाखाें के पीछे पहुंचा चुकी है। इससे पहले पुलिस टीमें जिलेभर में कार्रवाई कर प्राेपर्टी डीलर, काराेबारी, ब्याजखाेरी का काम करने वाले युवकाें काे अवैध हथियाराें के साथ पकड़ चुकी है।