बीकानेर में ब्लैक फंगस, पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही चढ़ा मौतों का आंकड़ा, 2 और मौत

कोरोना का कहर कम होने लगा तो ब्लैक फंगस या म्यूकोर माइकोसिस परेशानी बढ़ाने लगा हैं। बीकानेर में ब्लैक फंगस से पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतें भी बढ़ने लगी है। पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती फंगस के दो रोगियों की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक इस बीमारी से पीड़ित 11 मरीजों की जान जा चुकी है। बीकानेर में इस बीमारी का पहला रोगी रिपोर्ट होने से अब तक 11 दिन हो चुके हैं।
ऐसे में हर दिन औसतन एक रोगी दम तोड़ रहा है। इन 11 दिनों में 70 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इस लिहाज से हर दिन औसतन छह नए रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं। रविवार को भी जहां दो रोगियों में बीमारी की पुष्टि हुई है वहीं इतने ही संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट बाकी है। किल्लत के बाद एम्फोटेरेसिन इंजेक्शन मिल गए हैं। रविवार को सभी रोगियों में इंजेक्शन लगाए गए। इसके साथ ही अब पोसाकोनाजोल मेडिसिन भी फंगस से पीड़ितों के लिए आई है।राजस्थान को मिलने लगी कोरोना से राहत, 904 नए संक्रमित, 25 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने अपना कहर दिखाया था जो अब थमता नजर आ रहा हैं। गिरते संक्रमण के साथ राजस्थान में रविवार को महज 904 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 53284 सैंपल में से संक्रमितो का यह आंकड़ा सामने आया हैं। सबसे खास बात यह है कि राजधानी जयपुर को छोड़कर बाकी 32 जिलों में 100 से भी कम नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इनमें 12 जिले ऐसे है, जहां अब नए मरीजों की संख्या 10 से भी कम रह गई है। वहीं, गत 24 घंटे में प्रदेश में 25 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। लेकिन राजस्थान के 20 जिलों में कोरोना से एक व्यक्ति ने भी दम नहीं तोड़ा। इससे पहले शनिवार को 942 केस और 32 मौतें हुई थी।