पाली : 1100 सैंपल में से 196 निकले संक्रमित, 249 मरीज हुए स्वस्थ, 10 मौतों ने बढ़ाई चिंता

गुरुवार को काे 1100 लाेगाें के सैंपल लिए गए जिसमें से शुक्रवार काे काेराेना के 196 नए मरीज सामने आए। वहीं, 249 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि 10 मरीजाें ने दम ताेड़ा। अब तक 31861 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 27031 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4830 केस एक्टिव हैं। कोरोना से अब तक 414 मौतें हो चुकी हैं। रिकवरी रेट 84.84 प्रतिशत है।
इनमें से 7 बांगड़ अस्पताल में और 3 जोधपुर एम्स में हुई। जिले में कोरोना से 10 मौतें हुई। बांगड़ अस्पताल में 65 साल की महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय वृद्धा, 90 वर्षीय वृद्धा, 60 वर्षीय वृद्धा, 66 वर्षीय वृद्ध और 50 साल के व्यक्ति की बांगड़ अस्पताल में मौत हुई। जबकि 51 व 50 साल के व्यक्ति और 29 साल के युवक की जोधपुर एम्स में मौत हुई। इधर, जलदाय विभाग के रायपुर जाेन में तैनात जेईएन की जयपुर में काेराेना से माैत हाे गई। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। वहीं बीते एक सप्ताह में साेजत व सुमेरपुर में हेल्पर की भी काेराेना से माैत हुई।राजस्थान में कोरोना : संक्रमितों के साथ घटा मौतों का आंकड़ा, 18,264 मरीज रिकवर

कोरोना का दौर जारी है जिसमें घटते आंकड़ों की वजह से राहत मिलने लगी हैं। राजस्थान में 35 दिन बाद शुक्रवार को 7 हजार से कम 6,225 केस मिले हैं, जबकि 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं राहत की बात ये है कि 18,264 मरीज रिकवर हुए हैं। आज राज्य में रिकवरी रेट 85 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सबसे अच्छी रिकवरी रेट जालौर में 94 फीसदी, जबकि सबसे कम 63 फीसदी जैसलमेर की है। मरीजों की बढ़ती रिकवरी का नतीजा है कि प्रदेश में अब हर बड़े अस्पतालों में लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट के बैड्स आसानी से मिलने शुरू हो गए हैं। राजस्थान में एक तरफ तो कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक नया खतरा म्यूकोमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 700 केस मिल चुके हैं।