Corona Rajasthan : फिर संक्रमण बढ़ते हुए मिले 18231 नए मामले, हर घंटे 6 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम

कोरोना का कहर हर दिन के साथ अपना संक्रमण फैला रहा हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को संक्रमण बढ़ते हुए 18231 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,16,306 मरीज रिकवर हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।

प्रदेश में कोरोना से राजधानी जयपुर सहित छह जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें जयपुर में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4902 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में जयपुर में 48 लोगों ने दम तोड़ा। जबकि 796 लोग रिकवर भी हुए। इसी तरह, जोधपुर में 2602 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। यहां 20 लोगों की मौत हुई, जबकि 2019 लोग रिकवर हुए। उदयपुर में 1002 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8 हजार 608 रिकवर हो गए। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में 835 लोग पॉजिटिव हो गए। 2 लोगों की मौत हो गई। महज 20 मरीज रिकवर हुए। अलवर जिले में 805 कोरोना संक्रमित और 7 मरीजों की मौत हुई। जबकि 1123 लोग रिकवर हुए। अजमेर में 450 पॉजिटिव और 7 मौतें हुई। वहीं बीकानेर जिले में 621 लोग पॉजिटिव और 8 मौतें हुई। यहां 894 मरीज रिकवर हुए।

Corona India: पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।