डूंगरपुर : घर से 200 फीट दूर फंदे पर लटका मिला युवती का शव, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें घर से महज 200 फीट दूर 18 साल की युवती का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवकी के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी अनुसार, घटना बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के गैड गांव की है। जहां 1 साल की पिंका भगोरा फांसी के फंदे से लटकी मिली। इस दौरान मृतका के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। वे वापस लौटे तो युवकी का शव घर के पास एक छप्पर नुमा बाड़े में फंदे पर लटका हुआ था। मौके से फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हेड कांस्टेबल गोविंद लबाना पुरे मामले की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की घर पर अकेली थी। पूरे मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।